· Web viewक द र य व द य लय, ब रप र, सम च र पत र क (त...

Post on 20-Mar-2020

10 views 0 download

Transcript of  · Web viewक द र य व द य लय, ब रप र, सम च र पत र क (त...

(केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर, समाचार पत्रिका (तीसरा- अंक) नवम्बर से जनवरी - (२०१६-१७) ))१७ KENDRIYA VIDYALAYA BIRPUR DEHRADUN)KENDRIYA VIDYALAYA BIRPUR DEHRADUN

NEWS LETTER

श्री सोमित श्रीवास्तव श्री एच एस शर्मा

उपायुक्त प्रधानाचार्य

देहरादून संभाग केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर, देहरादून

रंगोली प्रतियोगिता

बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | बच्चों ने विभिन्न रंगों का उपयोग करके चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है| दिनांक ११/११/१६ को विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

सामूहिक भोज

भारत में अनेकता में एकता का बहुत महत्व है | १६ /११/१६ को सामूहिक भोज आयोजित किया गया | कक्षा एक से पाँच तक हर बच्चे ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया | बच्चों ने अपने प्रांतीय खान- पान सभी को परिचित कराया | बच्चों ने भोजन की सजावट, प्रस्तुतिकरण व सफाई पर विशेष ध्यान दिया |

वरिष्ठ अभिभावक दिवस

शिक्षा प्रदान करने के साथ बच्चों में जीवन मूल्यों, बड़ों के प्रति आदर, सम्मान व नैतिक शिक्षा प्रदान करना भी एक अध्यापक का कर्त्तव्य है | विद्यालय में १७ /१२/१६ को वरिष्ठ अभिभावक दिवस बहुत उल्लास से मनाया गया | माननीय अतिथियों ने भी गीत,कविता, विचारों के माध्यम से इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | हल्के-फुल्के खेलों और दौड़ की प्रतियोगिता के बाद सूक्ष्म जलपान के साथ यह दिवस बहुत सफल रहा |

खेल-कूद (संकुल स्तरीय) प्रतियोगिता

विद्यालय में खेल कूद प्रतियोगिता १९/११/१६ को हर्षौल्लास के साथ मनाया गया | प्राथमिक विभाग के बच्चो ने तरह तरह की दौड़ों में भाग लिया :

लड़कों के लिए:- १.रिले दौड़, गुब्बारा –फोड़ दौड़

लड़कियों के लिए:- १.निम्बू चम्मच दौड़ ,केला खाओ दौड़

बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपनी सक्रियता, शारीरिक शक्ति का बल दिखाया |

वार्षिक खेल दिवस- २०१६

विद्यालय में वार्षिक खेलो के अन्तर्गत प्राथमिक विभाग के बच्चों ने बढ़ -चढ कर भाग लिया | बच्चों ने प्रसन्नचित होकर पुरस्कार प्राप्त किये |

गणित प्रश्नोतरी

२२/१२/१६ को गणित सप्ताह के अंतर्गत गणित प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया | कक्षा तीन से पाँच के छात्रों ने इसमें भाग लेकर भिन्न-भिन्न स्थान ग्रहण करके अपने ज्ञान का परिचय दिया |

गणतंत्र दिवस

भारत का ६८ वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम धाम के साथ विद्यालय में मनाया गया | तिरंगे के आन बान शान के लहराने साथ राष्ट्रीय गान के पश्चात् रंगारंग कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गए | कक्षा चार अ के मास्टर राहुल द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की गयी | कक्षा एक से पाँच तक के बच्चों ने समूह गान के माध्यम से तिरंगे की शान बढ़ाई | बच्चों ने स्वनिर्मित झंडो को लहराकर अपनी देशभक्ति की भावना को व्यक्त किया | मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ |

भ्रमण (पिकनिक)

प्राथमिक विभाग के कक्षा तीन से पाँच के बच्चो को विद्यालय से देहरादून में राजपुर रोड स्थित ‘ एम. डी. डी. ए. पार्क ’ में दिनांक ३१/०१/१७ को ले जाया गया| सभी बच्चों ने सामूहिक भोज के पश्चात् झूलो का आनंद उठाया | स्वच्छता अभियान को ध्यान रखते हुए सफाई पर भी पूरा ध्यान दिया | “स्वच्छ भारत” का ध्यान रखते हुए पार्क में रखे कूड़ेदानों का सही प्रयोग किया|

अनुशासन में रहकर बच्चों ने विद्यालय का मान बढ़ाया | भ्रमण से सभी बच्चे बहुत प्रसन्न थे |

धन्यवाद |

मैं आदरणीय प्राचार्य डॉ. हरिशंकर शर्मा जी का ह्रदय से धन्यवाद करती हूँ जिनके सहयोग के बिना इस समाचार पत्रिका का संपन्न होना संभव नहीं था |

मैं कु. आयशा (कंप्यूटर निर्देशिका), श्रीमती विनीता कोठारी (प्राथमिक अध्यापिका), श्रीमती रेखा डंगवाल (प्राथमिक अध्यापिका) का भी धन्यवाद करती हूँ |

श्रीमती रेनू पांडे

(मुख्य अध्यापिका )

प्राथमिक विभाग

केंद्रीय विद्यालय,

बीरपुर